ये मामला अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर किसान का परिवार रहता है। किसान की रिश्तेदारी सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में है। उनके रिश्तेदार के घर का युवक किसान के घर आता-जाता था। उसके साथ दोस्त भी आते थे। आरोप है कि इस दौरान तीन दोस्त आकाश, सोनू और सोमपाल ने नहाते समय किसान की बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया और बाद में तीनों उसे ब्लैकमेल करने लगे।
व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। युवकों की हरकत से परेशान होकर युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में आकाश, सोनू और सोमपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।