फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर युवक ने ट्रैफिक होमगार्ड को मारा चाकू

विज्ञापन
अरोपी केशव कुमार। अमर उजाला - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक युवक ने ट्रैफिक होमगार्ड को चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक की मानसिक स्थिति असामान्य बताई जा रही है। रेलवे स्टेशन के बुक स्टॉल पर किताब पढ़ रहे होमगार्ड के पीछे से आकर युवक ने अचानक हमला कर दिया था। हालांकि जीआरपी ने दौड़कर उस सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने घायल होमगार्ड को उपचार के लिए जिला अस्पताल और युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

होमगार्ड अनुज कुमार छजलैट थाना क्षेत्र के फतेहपुर विश्नोई गांव के निवासी हैं। रविवार दोपहर तकरीबन तीन बजे वह रेलवे स्टेशन के बुक स्टॉल पर किताब खरीदने पहुंचे थे। बुक स्टॉल पर खड़े होकर वह किताब पढ़ ही रहे थे कि आरोपी युवक ने पीछे से आकर उनकी पीठ में चाकू घोंप दिया। इससे अनुज कुमार घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने शोर मचाया तो जीआरपी के सिपाहियों ने दौड़कर आरोपी युवक को पकड़ लिया। युवक का नाम केशव कुमार (22) है और वह बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस पूछताछ में युवक ने बयान दिया है कि वह पुलिस से नफरत करता है। वह जहां भी जाता है उसके साथ कुछ बुरा होता है और वह इसका जिम्मेदार पुलिस को मानता है। इसी सोच के कारण उसने होमगार्ड को चाकू मारकर घायल कर दिया। बहरहाल जीआरपी ने युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें