फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानेदार उच्च अफसरों को नहीं दे रहे घटनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। थानेदार अपने उच्च अफसरों को घटनाओं की जानकारी नहीं दे रहे हैं। मझोला में आठ घरों में चोरी की वारदात हो या फिर सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में व्यापारी से चेन स्नेचिंग। ये घटना इसके जीते जागते उदाहरण हैं। अफसरों को सोशल मीडिया और दूसरे माध्यमों से घटनाओं की जानकारी हो रही है। माना जा रहा है कि थाने और चौकी स्तर पर ही घटनाओं को दबाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में मधुबनी कालोनी के सामने कांठ रोड पर पंद्रह अगस्त की सुबह एक महिला से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए थे। पीड़िता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी थी। थाना प्रभारी से भी शिकायत की गई थी, मगर थाना प्रभारी ने इस मामले की जानकारी उच्च अफसरों को नहीं दी। सूचना मिलने पर सीओ ने खुद थाना प्रभारी को कॉल की और घटना की जानकारी ली थी। इसके अलावा उन्होंने केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके अलावा रविवार की रात मझोला के नया गांव आफत नगरी में आठ घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। पीड़ित परिवारों ने थाने पहुंचकर इस मामले की जानकारी थी।
पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना भी किया था, बावजूद इसके सोमवार दोपहर दो बजे तक न तो सीओ और न ही एसपी सिटी को थाना प्रभारी ने इस संबंध में कोई जानकारी दी थी। इसके अलावा मंगलवार सुबह सात बजे शहर की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में पीतल व्यापारी से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन छीनकर ले गए थे। इस घटना को भी कई घंटे तक थाने और चौकी स्तर पर ही दबाने की कोशिश की गई। अफसरों को दूसरे माध्यमों से जानकारी मिली। तब अधिकारियों ने खुद ही थानेदार को कॉल की और चेन स्नेचिंग के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा कुछ और भी घटनाएं हैं। जिनके बारे में अफसरों को थानेदारों ने जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें