फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय की टीम का जौहर यूनिवर्सिटी में डेरा, शत्रु संपत्ति का लिया जायजा-00

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बृहस्पतिवार को सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में गृृह मंत्रालय की टीम पहुंच गई। टीम ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित शत्रु संपत्ति, अहमदनगर पहाड़ी स्थित शत्रु सपंत्ति का जायजा लिया। उन्होंने शत्रु संपत्ति पर हुए अवैध कब्जों को भी खाली कराने के आदेश दिए। साथ ही राजस्व विभाग से शत्रु संपत्ति से संबंधित अभिलेख भी तलब किए। सूत्रों की माने तो शत्रु संपत्ति पर अब गृह मंत्रालय कब्जा ले सकता है।
विज्ञापन

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में 13.842 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति है। विश्वविद्यालय की दो इमारतें भी इस जमीन पर बनी हुई हैं। इसको लेकर सपा नेता आजम खां के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है। जिसमें वह जेल भी गए थे लेकिन, हाल ही में उनकी जमानत मंजूर हुई है। यह जमानत भी सशर्त है। वहीं, हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को सात दिनों के भीतर शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने इमारतों को सील करते हुए जमीन पर कब्जा ले लिया है।
बृहस्पतिवार को भारत के शत्रु संपत्ति के अभिरक्षक एवं संयुक्त सचिव सौरभ रे रामपुर आ गए। वह सबसे पहले अपने स्टॉफ के साथ मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां एसडीएम सदर मनीष मीणा भी मौजूद थे। उन्होंने राजस्व अधिकारियों के साथ जमीन का जायजा लिया। इमारतों को भी देखा। करीब डेढ़ घंटे तक वह यूनिवर्सिटी में रहे। इसके बाद तहसीलदार प्रमोद कुमार के साथ ग्राम अहमदनगर पहाड़ी आ गए, जहां करीब 16 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति है। इसमें से कुछ जमीन पर अवैैध कब्जा हो गया है। जिसका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। संयुक्त सचिव ने राजस्व विभाग के अफसरों से शत्रु संपत्ति से संबंधित अभिलेख तलब किए। साथ ही जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए हाईकोर्ट में पैरवी तेज करने के लिए कहा। जमीन की पूरी जानकारी जुटाने के बाद वह रामपुर से रवाना हो गए। सूत्रों की माने तो गृह मंत्रालय शत्रु संपत्ति पर जल्द ही काबिज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें