फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासन क्रीडा चैंपियनशिप में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश योगा एसोसिएशन और विल्सोनिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने योगासन क्रीड़ा चैंपियनशिप का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता विल्सोनिया कॉलेज की पूर्व निदेशक शिरीन संतराम की स्मृति में आयोजित की गई। इसमें राजेंद्रा एकेडमी, गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल, आरएसडी एकेडमी, सेंट मैरी, स्पिरंग फील्ड, ग्रीन मीडोज, पीएमएस, विल्सोनिया स्कॉलर्स होम, विलेसोनिया कॉलेज, वेदांता ग्लोबल, आरआरके, एडम एंड ईव्स स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के बीच आर्टिस्टिक सोलो, आर्टिस्टिक पेयर, फ्री फ्लो योगा और नृत्य प्रतियोगिता हुईं। निर्णायक मंडल में विकास तोमर, सुरेंद्र पाल, सीताराम, संगीता नेगी, आंचल शुक्ला, रोशनी सैनी, विपिन जखमोला, देवेंद्र राणा, सचिन, राहुल जोशी और नितिश भारद्वाज रहे। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीमा खान, जहांआरा खान ने किया। ज्योतिका सिंह, ऋतु चौधरी, अरशी खान, दीपक सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें