फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गर्दन से लिया सैंपल, तीन घंटे बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला से जांच कराने मुरादाबाद आई महिला की गर्दन की गांठ से सैंपल लिए जाने के करीब तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर जांच के नाम पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं डॉक्टर ने आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन

गजरौला (अमरोहा) के मायापुरी निवासी आकाश वर्मा शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। परिवार में पत्नी शिवानी वर्मा और दो बेटे हैं। आकाश के मुताबिक पत्नी के गले में कुछ कुछ दिक्कत थी। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच के लिए लिखा था। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह शिवानी को लेकर मुरादाबाद के जीत एंड पाल एक्सरे सेंटर पर पहुंचा। कोतवाली में दी तहरीर के मुताबिक फीस जमा करने के बाद डॉक्टर ने जांच के लिए खून का सैंपल लिया। बाद में बिना सूचित किए पत्नी के गले में इंजेक्शन लगाकर सैंपल लिया। इसके बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई। गर्दन सूज गई और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजन उसे लेकर दूसरे निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां डॉक्टर ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजन दोबारा से एक्सरे सेंटर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने जांच के नाम पर गलत इंजेक्शन लगाया, इससे शिवानी की मौत हो गई। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
- सोमवार दोपहर डेढ़ बजे महिला गजरौला से आई थी। उसके गले में गांठ थी। 15 से 20 सेकेंड की प्रक्रिया में महिला की गांठ से सैंपल ले लिया गया। इसके परिजन महिला को अल्ट्रासाउंड कराने ले गए। थोड़ी देर बाद परिजन आए और महिला को घबराहट होने की शिकायत करने लगे। महिला को देखने के बाद उसे दूसरे डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी। शाम साढ़े चार बजे के करीब परिजन महिला का शव लेकर सेंटर पर आए। महिला को कोई इंजेक्शन लगाया गया था। जांच केलिए गांठ मेे पानी से निकाला था। - डॉ. सुधीर मिड्ढा, जीत एंड पॉल एक्सरे
विज्ञापन

- तहरीर मिली है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें