डिलारी। क्षेत्र रहटामाफी गांव स्थित एक बैंक के चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस बैंक में पहुंचने वाले कितने लोग उनके संपर्क में आए उनकी तलाश की जाएगी। वहीं क्षेत्र में अब कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 10 हो गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी पर सोमवार को कोरोना संक्रमण की एंटीजन किट से लगभग 104 लोगों की जांच की गई। जांच में प्रथमा ग्रामीण बैंक की शाखा रहटामाफी के चार कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए। वहीं 104 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लेकर जिला मुख्यालय भेजे गए। कोरोना संक्रमित लोगों के सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजे गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. ग्रीस राणा ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की निगरानी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।
1085 किशोर और 670 लोगों को लगा टीका
डिलारी। सोमवार को शिक्षण संस्थानों में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। पंडित दीन दयाल मॉडल इंटर कालेज सहित क्षेत्र के 10 शिक्षण संस्थानों में 15 वर्ष से 18 वर्ष की आयु के लगभग 1085 किशोरों को कोरोना संक्रमण से बचाव का टीका लगाया गया है। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद शोएब ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के 670 लोगों का टीकाकरण किया गया। संवाद
फोटो
2100 लोगों को लगाए कोरोना से बचाव के टीके
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलारी। सोमवार को सीएचसी के अलावा कई गांवों और स्कूलों में टीकाकरण किया गया। शिविरों में 2100 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए।
सोमवार को नगर के बीएचपी मेमोरियल इंटर कालेज, स्योंडारा के आरपीवीएम इंटर कालेज अमरपुरकाशी के कृषि औद्योगिक इंटर कालेज, सहसपुर के एचएसए इंटर कालेज आदि में स्वास्थ्य टीमों ने पहुंचकर शिविर लगाकर कोरोना से बचाव के टीके लगाए। नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए विशेष शिविर लगा। वहीं ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक चंचल सिंह आजाद ने कई गांवों में जाकर टीकाकरण शिविरों का जायजा लिया।
000000000000000000000000
तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने लगवाई बूस्टर डोज
बिलारी। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार डा. अरुण अग्रवाल ने सोमवार को राजकीय महिला अस्पताल पहुंचकर बूस्टर डोज लगवाई। तहसीलदार ने पहले तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। बाद में राजकीय महिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण शिविर को देखा और चिकित्साधिकारी से टीकाकरण की प्रगति पूछी। संवाद
फोटो
27 स्थानों पर 3108 लोगों का टीकाकरण
कांठ। सोमवार को 27 स्थानों पर छात्र-छात्राओं सहित 3108 लोगों को टीके लगाए गए।
सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राघव कुमार सिंह के निर्देशन में सोमवार को सीएचसी समेत 27 गांवों में टीकाकरण कैंप लगाए गए। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राघव कुमार सिंह, बीपीएम चंद्रशेखर यादव, टीकाकरण प्रभारी अनिल कुमार सैनी, डॉ. प्रशांत वर्मा, डॉ. जुनैद अहमद अंसारी, डॉ. मनोज यादव, डॉ. जुल्फिकार अहमद आदि का सहयोग रहा।