फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से युवक की मौत के मामले में आरोपी बहनोई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर युवक को पहले शराब पिलाने तथा बाद में उसकी पिटाई करने से मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस की पूछताछ में बहनोई ने बताया कि उसका इरादा युवक को मारने का नहीं बल्कि सुधारने के लिए थोड़ी पिटाई करने का था, लेकिन नशे में होने के कारण उसने अधिक पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि लाइनपार प्रकाश नगर गली नंबर 2 में स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी सुभाष चंद्र का बीस वर्षीय इकलौता बेटा रजनीश चंद्र उर्फ रीशू मानसिक रूप से कमजोर था। सुभाष चंद्र की बड़ी बेटी ऊर्जा का उसके पति कुंदनपुर निवासी विपिन विश्नोई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मां सुधा विवाद में सुलह कराने के लिए अपने बेटे रजनीश को लेकर बड़ी बेटी के घर चली गई थी। बेटे को वहीं छोड़कर मां सुधा वापस घर आ गई थी। आरोप है कि विपिन विश्नोई ने रजनीश को पहले शराब पिलाई और फिर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद उसे बेहोशी के हालत में खुद घर छोड़ गया था। जहां उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने बहनोई विपिन विश्नोई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विपिन को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में विपिन ने पुलिस को बताया कि रजनीश मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी मां को काफी परेशान करता था। उसे डराने के लिए उसकी मां ने खुद उससे कहा था कि उसकी थोड़ी बहुत पिटाई कर देगा, लेकिन नशे के कारण वह यह नहीं समझ पाया कि उसकी पिटाई से रजनीश की मौत भी हो सकती है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें