फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी हत्याकांड: लापरवाही के मामले आए सामने, थानाध्यक्ष निलंबित

Fri, 26 Jul 2019 02:49 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
थानाध्यक्ष निलंबित - फोटो : Social media (File Photo)
विज्ञापन

चंदौसी हत्याकांड के दौरान कई लापरवाही सामने आई हैं। जिसमें फरार बंदियों द्वारा मारे गए दोनों पुलिस कर्मियों को बिना एंबुलेंस एक टाटा मैजिक रोककर उसमें रखकर अस्पताल भिजवा देने की बात भी शामिल है। फरार बंदियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस प्रयास नहीं कर पाने पर पुलिस अधीक्षक ने बनियाठेर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। सुमन कुमार सिंह को नया थानाध्यक्ष बनाया है।

विज्ञापन


17 जुलाई को चंदौसी से पेशी कराकर बंदियों को ले जा रही पुलिस वैन के अंदर से ही तीन बंदियों ने दो पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी और फरार हो गए थे। इसमें एक फरार बंदी तो अमरोहा जिले में मुठभेड़ के दौरान मारा गया था लेकिन दो फरार बंदियों के बारे में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। जबकि वारदात को हुए नौ दिन बीत चुके हैं। इस पूरे प्रकरण में पुलिस की कई लापरवाहियां सामने आई है।

घटना बनियाठेर थाना क्षेत्र में हुई। बनियाठेर थानाध्यक्ष ही मौका-ए-वारदात पर पहुंचने वालों में पहले थे, इसके बावजूद मृत पुलिस कर्मियों के शवों को टाटा मैजिक रोककर उस पर रखकर अस्पताल भिजवा दिया गया। घंटो तक दोनों शव अस्पताल में लावारिश अवस्था में रहे। कांबिंग के दौरान पुलिस की रायफलें नहीं चलीं। तत्काल फरार बंदियों का पीछा नहीं किया।
विज्ञापन


इसके अलावा इससे पहले भी बनियाठेर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े दो गोली कांड होना, लूटपाट आदि की वारदातों का नहीं रुकना आदि के मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बनियाठेर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस लाइंस से सुमन कुमार सिंह को बनियाठेर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें