फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सपा नेता यूसुफ मलिक पर एनएसए की कार्रवाई, अपर नगर आयुक्त से अभद्रता और धमकी देने का है मामला

Tue, 26 Apr 2022 03:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

पुलिस के मुताबिक यूसुफ मलिक पर विभिन्न थानों में और धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
samajwadi party leader Yusuf Malik - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता यूसुफ मलिक के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) की कार्रवाई पुलिस ने संस्तुति की है। नगर निगम प्रशासन ने बकाया कर वसूली के लिए यूसुफ मलिक के समधी का मकान सील कर दिया था। इस मामले में यूसुफ मलिक ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह से अभद्रता की थी और उन्हें फोन पर धमकी दी थी। 

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने यूसुफ मलिक के समधी, दामाद और मलिक के भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जबकि यूसुफ मलिक ने रामपुर में पहले से चल रहे एक मुकदमे में आत्मसमर्पण कर दिया था। जिस पर उन्हें जेल भेज दिया गया था। बाद में मुरादाबाद पुलिस यूसुफ को ट्रांजिट रिमांड पर रामपुर से मुरादाबाद लाई थी। यूसुफ मलिक को अभी जमानत नहीं मिली है।
  
इस बीच पुलिस ने उन पर एनएसए के तहत कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव जिला अधिकारी को भेजा है। पुलिस के मुताबिक यूसुफ मलिक पर विभिन्न थानों में और धाराओं में 17 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें