फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद की आवाज का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी मुरादाबाद के सपा सासंद डॉ. एसटी हसन की आवाज का नमूना लिया गया है। नमूना जांच के लिए लखनऊ विधिविज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। उधर इस मामले में आठ सितंबर को आरोपों के निर्धारण पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

रामपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी मुस्तफा हुसैन ने सिविल लाइंस थाने में रामपुर के सपा सांसद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, रामपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर खां, सपा नेता फिरोज खां, सैयद आरिफ हसन और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुस्तफा हुसैन की ओर से आरोप लगाया गया था कि 30 जून 2019 को मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उक्त लोगों की मौजूदगी में पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
इस केस की सुनवाई मुरादाबाद में एमपी/एमएलए स्पेशल न्यायाधीश पुनीत गुप्ता की अदालत में चल रही है। केस के विवेचक की ओर से अदालत में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करके सांसद डॉ. एसटी हसन की आवाज का नमूना लेने की अनुमति मांगी गई थी। अदालत ने विवेचक के प्रार्थनापत्र को स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में सांसद डॉ. एसटी हसन की आवाज का नमूना लिया गया है। नमूना जांच के लिए लखनऊ की विधिविज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। लैब से रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
इस मुकदमे में चार्जशीट अदालत में दाखिल की जा चुकी है। सुनवाई के लिए आठ सितंबर की तारीख नियत है। इस तारीख पर आरोपों के निर्धारण पर सुनवाई की जाएगी। इस दिन आरोपियों को भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें