फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिस्बेन पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, 19 को मैदान पर उतरेगी मेघना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल को गर्व का एहसास कराने वाली मेघना सिंह भारतीय दल के साथ ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में पहुंच गई हैं। 19 को अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय मैच में पदापर्ण के लिए मेघना ब्रिस्बेन के मैदान में उतरेंगी। तेज पिच के लिए उनकी रणनीति पहले से ही तय है। हालांकि फिलहाल सभी खिलाड़ी 14 दिन के लिए होटल में क्वारंटीन हैं और बायो बबल का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 31 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई थी। होटल में पहुंचने पर एक टीम मीटिंग के बाद सभी खिलाड़ियों को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मुरादाबादा मंडल में उनके परिजन, दोस्त, रिश्तेदार और साथी रेलकर्मचारी 19 सितंबर की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेघना का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया की पिच पर खेलना उनके लिए एक बेहद नया अनुभव होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक वह पिच गेंदबाजों के लिए सहायक हैं। इस आधार पर वह सीटक लेंथ और तेज आउटस्विंग बॉलिंग को अपना हथियार बना रही हैं। मेघना के मुताबिक बैंगलूरु कैंप में प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने अपने गेंदबाजी एक्शन में भी थोड़ा बहुत बदलाव किया है। दूसरी ओर मेघना से प्रभावित होकर मुरादाबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियमों में क्रिकेट सीखने वाली युवना खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। गौरतलब है कि मुरादाबाद से प्रदेश स्तर पर अंडर-19 टीम के लिए इस बार सात महिला खिलाड़ियों का टयन हुआ है। वहीं सीनियर टीम के लिए सात खिलाड़ियों को चुना गया है। पिछले वर्षों में यह संख्या महज चार या पांच रहती थी। रेलवे के स्पोर्ट्स सचिव राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मेघना अच्छी गेंदबाजी के साथ बेहतर बल्लेबाजी भी करती हैं। ऐसे में यदि उन्हें मध्यक्रम में स्थान दिया जाए तो वह अच्छी ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें