फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीफ बर्गर मामले में खुफिया तंत्र ने शुरू की जांच, लोगों के दर्ज कराए बयान... मेन्यू कार्ड ने खोला राज

Thu, 27 Jun 2024 09:03 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

संचालक ने मेन्यू कार्ड भी छपवा रखा था। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कैफे संचालक को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में एलआईयू और अन्य एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में बीफ बर्गर पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के मुगलपुरा थाना क्षेत्र स्थित अफगान कैफे में ग्राहकों को बीफ बर्गर परोसने के मामले में पुलिस के अलावा एलआईयू और अन्य एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है। बुधवार को टीमों ने क्षेत्र में पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें अफगानिस्तान का एक व्यक्ति कैफे में मौजूद दिख रहा है। वह मे मेन्यू के बारे में विस्तार से बता रहा है। मुगलपुरा निवासी नावेद ने कुछ दिन पहले ही जामा मस्जिद-प्रिंस रोड पर अफगान नाम से कैफे खोला था।

संचालक ने मेन्यू कार्ड भी छपवा रखा था। जिसमें बीफ बर्गर का रेट 110 रुपये लिखा था। सोमवार रात पुलिस ने बजरंग दल के महानगर संयोजक अभिनव भटनागर की तहारीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर कैफे संचालक नावेद को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में एलआईयू और अन्य एजेंसियों ने भी जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति खुद को अफगानिस्तान का बता रहा है। उसने कैफे में ग्राहकों को परोसे जाने वाले व्यंजनों के बारे में जानकारी दी है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मेन्यू कार्ड से खुला पूरा मामला
मुगलपुरा के कानून गोयन हाथी वाला मंदिर निवासी एवं बजरंग दल के महानगर संयोजक अभिनव भटनागर के पास मैन्यू कार्ड पहुंचा तो उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं से इस पर चर्चा की और मुगलपुरा थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कैफे संचालक पर कार्रवाई की मांग की।

कार्रवाई में देरी पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
कैफे का मैन्यू कार्ड भी पुलिस को दिखाया। इसके बाद पुलिस टीम कैफे पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। कैफे संचालक पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई करने में देरी की तो कार्यकर्ता हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। थाना प्रभारी कुलदीप तोमर ने उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें