फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा हुई महंगी, 31 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों को पहले की अपेक्षा इस बार करीब एक लाख रुपये से अधिक की धनराशि खर्च करनी पडे़गी। इसके अलावा कोविड-19 से बचाव के लिए कोविशील्ड की दोनों खुराक हज यात्रा पर जाने से एक माह पहले लगी होने आवश्यक होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बावत अपनी गाइड लाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण लगातार दो वर्षों से स्थगित की जा रही पवित्र हज यात्रा के लिए इस बार एक नवंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक भारतीय हज कमेटी द्वारा आवेदन मांगे गए हैं। जिससे आजमीनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लेकिन हज 2022 के लिए कोरोना वायरस के कारण कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। हज के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है। साथ ही एक कवर में अधिकतम पांच सदस्य तथा हज यात्रा के लिए 36-42 दिन निर्धारित किए गए हैं। हज यात्रा शुरू करने से एक माह पहले ही कोविड-19 (कोविशील्ड) की दोनों खुराक ले लेनी होंगी। खास बात यह है कि इस बार हज यात्रियों को हज पर जाने के लिए 3,35,000 रुपये से 4,07000 रुपये प्रति व्यक्ति तक खर्च करने होंगे। जबकि वर्ष 2019 में हजयात्रा पर जाने वालों को अजीजिया क्लास के लिए 2,36,000 रुपये तथा ग्रीन क्लास के लिए 2,82,000 रुपये खर्च करने पड़े थे। अनंतिम रूप से चयनित आजमीनों को प्रथम किश्त के रूप में 81000 रुपये जमा करने होंगे।
हज कमेटी के मास्टर ट्रेनर खुसरो फैसल राजा ने बताया कि आवेदक की उम्र दस जुलाई 2022 को 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में मुरादाबाद से करीब चार हजार हज लोग हज यात्रा पर गए थे। वर्ष 2020 और 2021 में करोना के कारण हज कैंसिल कर दिए जाने से जिले के तमाम लोगों की हज की तमन्ना पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में उन्हें इसका मौका मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि किराया बढ़ा दिए जाने के बाद भी जिले से इस पर वर्ष 2019 की अपेक्षा अधिक लोग हज यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से तीन दिन पहले एक नवंबर से आवेदन मांगे जाने के जारी किए गए आदेश के बाद से ही मुरादाबाद के लोगों में हज को लेकर उत्साह दिखाई देने लगा है। लोगों ने आवेदन भी करने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें