फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने बेटियों की शादी के लिए जुटाए जेवरात, चोर लेकर हो गए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के भीतखेड़ा गांव में मंगलवार रात चोरों ने तीन सगे भाइयों के घरों से पांच लाख रुपये की कीमत सामान चोरी कर लिया। घटना के समय तीनों किसान परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे। बड़े भाई ने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए कुछ दिन पहले ही जेवरात और सामान खरीदकर घर में रखा था। चोरी से किसान के अरमानों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

मूंढापांडे के भीतखेड़ा गांव में किसान विशनपाल, उनके भाई ओमप्रकाश और राम प्रकाश के मकान आस पड़ोस में हैं। मंगलवार रात तीनों परिवार के लोग खाना खाने के बाद आंगन में सो गए। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर मकान में घुस गए और एक-एक कर तीनों मकानों को खंगाल लिया। चोर तीनों घरों से करीब पांच लाख रुपये की कीमत का सामान बटोर कर ले गए।
विशनपाल ने बताया कि नवंबर माह में बेटी अंजू तथा ज्योति की शादी होनी है। वह दहेज के लिए सामान एकत्र कर रहे थे। चोर घर से छह हजार रुपये की नकदी, दो सोने के हार, चार सोनेे की अंगूठी, दो मंगलसूत्र समेत अन्य सामान ले गए हैं। जबकि भाई ओमप्रकाश से साढ़े पांच हजार रुपये हजार रुपये सोने की लौंग, चांदी के मंगलसूत्र, एक जोड़ी पाजेब समेत अन्य सामान चोरी कर लिया है। तीसरे भाई रामप्रकाश के घर चोर दो हजार रुपये की, एक सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र बर्तन समेट कर ले गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह परिजन जागे तो घटना की जानकारी हो पाई। उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मूंढापांडे थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
फल विक्रेता के मकान में कूमल लगाकर डेढ़ लाख की चोरी
मूंढापांडे। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के मिलक बूजपुर आशा में मंगलवार देर रात चोरों ने फल विक्रेता के मकान में कूमल लगाकर 40 हजार रुपये की नकदी समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह परिजन जागे को घटना की जानकारी हो पाई।
मिलक बूजपुर आशा निवासी बाबू गांव गांव फेरी लगाकर फेल बेचते हैं। बाबू के बेटे राशिद ने बताया कि मंगलवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य आंगन में सो गए थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान की पिछली दीवार में कूमल लगा दिया। इसके बाद चोर अलमारी में रखे 40 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद चली गई। बाबू ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें