फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

146 घंटे से टरका रहे थे दरोगा साहब, डीआईजी तक पहुंची शिकायत तो 15 मिनट में दर्ज हो गई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की पॉश कालोनी दीनदयाल नगर में छात्रा से हुई मोबाइल लूटने की घटना को पुलिस ने करीब 146 घंटे तक दबाए रखा। मंगलवार को छात्रा के पिता ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो रामगंगा विहार चौकी इंचार्ज ने उनसे कहा कि मोबाइल खोने या चोरी होने की तहरीर दीजिए तब ही मुकदमा दर्ज होगा, वरना आप चक्कर लगाते रहिए, कहीं सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

मंगलवार रात इस मामले की शिकायत डीआईजी शलभ माथुर तक पहुंच गई। तब पुलिस ने मात्र पंद्रह मिनट में ही एफआईआर दर्ज कर पीड़ित को उसकी कॉपी भी उपलब्ध करा दी। पुलिस ने भले ही मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन डीआईजी ने पीड़ित को एक सप्ताह तक भटकाने के मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
मोबाइल छीनने की घटना 29 जून की रात करीब पौने आठ बजे दीनदयाल नगर में साईं मंदिर रोड पर हुई थी। दीनदयाल निवासी अमिताभ सक्सेना इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी बेटी वृंदा आरएसडी एकेडमी में दसवीं कक्षा की छात्रा है। घटना के समय वृंदा कोचिंग से घर लौट रही थी। वह मोबाइल पर बात करते हुए घर जा रही थी। साईं मंदिर रोड पर बाइक सवार दो बदमाश आ गए और झपट्टा मारकर वृंदा के हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए थे। घटना की सूचना छात्रा के परिजनों ने तुरंत की पुलिस को दी। रामगंगा विहार चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की थी।
विज्ञापन

अमिताभ ने बताया कि चौकी इंचार्ज ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी बेटी का मोबाइल तलाश कर रहे हैं। अब एक सप्ताह बाद भी मोबाइल बरामद नहीं हो पाया। उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने में की, तब थाने से भी उन्हें चौकी पर ही भेज दिया गया था। अब एक सप्ताह बाद चौकी इंचार्ज ने उनसे कहा है कि रिपोर्ट दर्ज करानी है तो मोबाइल खोने या चोरी की तहरीर दीजिए, तब ही केस दर्ज किया जाएगा।
शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे डीआईजी शलभ माथुर तक पुलिस के इस खेल की शिकायत पहुंच गई। उन्होंने अधीनस्थों से इस मामले में जानकारी मांगी। तब पुलिस ने आनन फानन ही मात्र पंद्रह मिनट में केस दर्ज कर वादी को उसकी कॉपी भी उपलब्ध करा दी है।
छात्रा से मोबाइल लूटने वालों की तलाश की जा रही है। मैंने तहरीर बदलने को नहीं कहा। छात्रा के पिता गलत बता रहे हैं।
देवेंद्र कुमार, चौकी इंचार्ज रामगंगा विहार
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 29 जून की घटना है। पांच जुलाई को केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने में इतनी देरी क्यों हुई और छात्रा के पिता से तहरीर बदलवाने के लिए किन पुलिस कर्मियों ने कहा था, इस मामले में सीओ सिविल लाइंस से तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
शलभ माथुर, डीआईजी, मुरादाबाद रेंज
चौकी इंचार्ज एक सप्ताह से टरका रहे थे। पहले बोल रहे थे कि रिपोर्ट दर्ज मत कराइए। मैं सर्विलांस के जरिये मोबाइल ट्रेस करा रहा हूं। अब बोल रहे हैं कि दूसरी तहरीर दीजिए। खोने या चोरी में ही रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

अमिताभ सक्सेना, छात्रा के पिता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें