फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से निगम पस्त, बिजली कटौती से जनता त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में बिजलीघरों पर ओवरलोडिंग से विद्युत निगम पस्त हो रहा है। कर्मचारियों पर देर रात में ओवरलोडिंग के कारण हो रहे फाल्ट सही करने का दबाव है। वहीं दूसरी ओर रोजाना घंटों की अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त है। विद्युत निगम के मुताबिक शहर में रोजाना तकरीबन 35 लाख यूनिट बिजली सप्लाई की जा रही है। जबकि मांग इससे ज्यादा है।
विज्ञापन

निगम के मुताबिक कटघर, गुलाबबाड़ी, नागफनी, असालतपुरा समेत कई इलाकों में बेहद विद्युत चोरी के कारण भी ओवरलोडिंग बढ़ रही है। विद्युत निगम मॉर्निंग रेड के जरिये चोरी पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बुधवार रात को मंडी समिति गत्ता फैक्टरी के पास जेसीबी से अंडरग्राउंड लाइन कट गई। इसके बाद ढक्का क्षेत्र में सप्लाई गुल हो गई। जेई ब्रिजेश कुमार ने मंडी समिति बिजलीघर से ढक्का की सप्लाई शुरू की तो ओवरलोडिंग बेहद बढ़ गई। हर पांच से 10 मिनट में फाल्ट होने लगे। लोगों ने बमुश्किल रात बिताई। बृहस्पतिवार को अंडरग्राउंड लाइन की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें