मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने एक युवक ने विजय दशमी पूजन के बाद रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फायरिंग करने वाला युवक बजरंग दल नेता बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर निवासी युवक बदलरंग दल में पदाधिकारी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को विजयदशमी के पूजन के बाद युवक ने अपने घर के गेट पर रिवाल्वर से फायरिंग की। जिसका मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया।
इसके बाद युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से इस वीडियो को अपलोड कर दिया। जो कुछ ही देर में वायरल हो गया। हालांकि इसके बाद युवक ने अपनी आईडी से वीडियो हटा दिया, लेकिन जब तक वीडियो वायरल हो चुका था। मझोला थाना प्रभारी जीत सिंह बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।