फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा में आज गरजेंगे अमित शाह और केशव प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा की जन विश्वास यात्रा में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गरजेंगे। अमित शाह मुरादाबाद में 65 मिनट रहेंगे तो डिप्टी सीएम 2.35 मिनट सभा में जमे रहेंगे। दोनों बुद्धि विहार के मैदान पर जन विश्वास यात्रा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा ने 19 दिसंबर को प्रदेश में एक साथ अलग-अलग जिलों से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की थी। बिजनौर से रामपुर जाने वाली जन विश्वास यात्रा बृहस्पतिवार को मुरादाबाद पहुंचेंगी। ये यात्रा बुद्धि विहार के मैदान पर होने वाली जन विश्वास यात्रा में शामिल होगी। इस सभा को संबोधित करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को मुरादाबाद आएंगे। अमित शाह दिल्ली से हेलिकॉप्टर से रैली स्थल से करीब एक किमी दूर बने हेलीपैड पर सुबह 11.40 बजे पहुंचे पहुंचेंगे। अमित शाह करीब 65 मिनट मुरादाबाद में रहेंगे।
दोपहर 12.45 बजे हेलिकॉप्टर से अलीगढ़ रवाना हो जाएंगे। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सुबह 10.20 बजे हेलिकॉप्टर से मुरादाबाद पहुंचेंगे। करीब ढाई घंटे रहने के बाद डिप्टी सीएम दोपहर 12.55 बजे अलीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें