फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीडीसी दिल्ली में पांच दिन पड़ा रहा सैंपल, बिना जांच लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच रिपोर्ट के इंतजार में बैठे सेहत महकमे को सैंपल का डिब्बा मिला। पांच दिन एनसीडीसी (नेशनल सेंटर फॉर डिजिज कंट्रोल) दिल्ली में जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल पड़ा रहा, लेकिन जांच नहीं हो सकी। बुधवार को एनसीडीसी दिल्ली ने सैंपल लौटा दिया। अब जांच के लिए सैंपल केजीएमसी लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

23 दिसंबर को सिविल लाइंस निवासी युवक और महिला डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। युवक निजी लैब में जांच कराने के बाद दिल्ली चला गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे दिल्ली में हो आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि महिला डॉक्टर मुरादाबाद में होम आइसोलेट हैं। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पता लगाने के लिए 24 दिसंबर को युवक का सैंपल एनसीडीसी दिल्ली और महिला डॉक्टर का सैंपल दिल्ली के निजी लैब में भेजा गया था। स्वास्थ्य विभाग पांच दिनों से रिपोर्ट के इंतजार में था, लेकिन रिपोर्ट की जगह बुधवार को सीएमओ कार्यालय सैंपल पहुंचा। एनसीडीसी दिल्ली ने जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच का सैंपल लौटा दिया है। इसके पीछे सैंपलों की संख्या अधिक होना बताया गया। फिलहाल पांच दिनों से एनसीडीसी दिल्ली में पड़े सैंपल को विभाग ने केजीएमसी लखनऊ जांच केलिए भेज दिया गया है।
निजी लैब की जांच में पॉजिटिव आए युवक और महिला डॉक्टर का सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग की जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था। इसमें एक सैंपल निजी लैब तो दूसरा एनसीडीसी दिल्ली भेजा गया था। एनसीडीसी दिल्ली ने सैंपल वापस कर दिया है। इस सैंपल को मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया है। - डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें