फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज विक्रेताओं के यहां कृषि विभाग के छापे, 52 नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुुरादाबाद। कृषि विभाग के चार वरिष्ठ अधिकारियों और उपजिलाधिकारियों की टीमों ने जिले भर में बीज विक्रेेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। अलग अलग तरह के 52 बीज के नमूने लिए गए । तीन विक्रेताओं के यहां स्टॉक पूरा ना मिलने पर नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

शासन ने ही इस संबंध में निर्देश जारी किया था। जिस पर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग के अधिकारियों और उपजिलाधिकारियों की चार टीमें बनाकर छापे डलवाए। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने तहसील क्षेत्र में 25 स्थानों पर छापे डाले। उन्होंने अलग अलग तरह की वैरायटी के बीज के 42 नमूने लिए। विके्रताओं के यहां गोदाम की जांच की गइ्र और स्टॉक से मिलान किया गया। तीन विक्रेताओं के यहां स्टॉक ठीक नहीं मिला । तीनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
कृषि उपनिदेशक सीएल यादव की टीम ने मुरादाबाद तहसील क्षेत्र में 12 स्थानों पर डालकर चार स्थानों से बीज के नमूने लिए। जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार ने कांठ क्षेत्र में आठ स्थानों छापे डाले और चार बीज के नमूने भरे। सहायक निदेशक मृदा परीक्षण राजकुमार की टीम ने ठाकुरद्वारा क्षेत्र से 9 स्थानों पर छापे मारकर दो नमूने लिए । जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगाशला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें