मुरादाबाद। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कैंप कार्यालय पर कर-करेत्तर, खनन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, खाद्य सुरक्षा, लोक शिकायत की समीक्षा की। वहीं आईजीआरएस सीएम हेल्पलाइन, हेल्पलाइन 1076 में डिफाल्टर होने और जनपद की 48वीं रैंक होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कार्य प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि डिफाल्टर होने के कारण जिले की लगातार रैकिंग खराब हो रही हैं। विद्युत, पंचायतीराज कार्यक्त्रस्म और स्वास्थ्य विभागों के प्रकरण अधिक संख्या में डिफाल्टर होने पर डीएम ने तत्काल गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रकरणों का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रकरण डिफाल्टर होने की स्थिति में न आए। ई-डिस्ट्रिक्ट में सदर तहसील में सबसे अधिक प्रकरण लंबित होने पर डीएम ने वादों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्टाम्प के 341 तथा खाद्य सुरक्षा के 685 पेंडिंग वादों को भी समय रहते निस्तारण के निर्देश दिए। कर-करेत्तर एवं राजस्व प्राप्ति में स्टाम्प एवं निबंधन विभाग द्वारा लक्ष्य से कम प्राप्ति करने पर डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष र्प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व युगराज सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मो. परवेज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।