फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में शुक्रवार को कोर्ट में तारीख थी। जिसमें कोर्ट ने अगली तारीख 10 जनवरी तय की है।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के आरोप में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने गंज थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और दो पासपोर्ट के आरोप में भी सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इन मामलों में दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं जबकि दो पैन कार्ड मामले में अब्दुल्ला आजम और सपा सांसद आजम खां को आरोपी बनाया गया है। वहीं दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अब्दुल्ला आजम, सपा सांसद आजम खां और उनकी पत्नी एवं शहर विधानसभा सीट से विधायक डॉ. तजीन फात्मा तीनों आरोपी हैं। इन मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। इन सभी मामलों में आरोप तय हो चुके हैं और गवाही की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें वादी एवं भाजपा नेता आकाश सक्सेना की तीनों मामलों में गवाही हो चुकी है जबकि दो पैन कार्ड मामले में एक बैंक के शाखा प्रबंधक और दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में एक स्कूल के प्रधानाचार्य की गवाही हो चुकी है। शुक्रवार को इन तीनों मामलों में तारीख थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्य ने बताया कि कोर्ट ने इन तीनों मामलों में अगली तारीख 10 जनवरी तय की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें