फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन से 25 वर्षीय युवक लापता, गुमशुदगी हुई दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टेलर के पास कपड़े सिलवाने की बात कहकर घर से निकला युवक सात दिन से लापता है। परिजनों ने काफी तलाश के बाद कांठ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कांठ थाना क्षेत्र के गांव काजीखेड़ा का रहने वाला साजिद (25) पुत्र शुबराती पांच मार्च की सुबह करीब आठ बजे टेलर के पास कपड़े सिलवाने की बात कहकर अपने घर से साइकिल से निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सभी रिश्तेदारियों और मिलने वालों के यहां तलाशने पर भी साजिद का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को सातवें दिन युवक के पिता शुबराती ने कांठ थाने में तहरीर देकर साजिद की गुमशुदगी दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें