फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सक्तेशगढ़। विकासखंड राजगढ़ के ग्राम पंचायत नूनौटी गांव में मंगलवार को मशाल जुलूस निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने मौजूद सभी ग्रामीणों को निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने का शपथ दिलाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत पंकज कुमार वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी सौरभ पांडेय, विपिन तिवारी ब्लॉक मिशन मैनेजर, ग्राम प्रधान जंग बहादुर, आदिल, दिव्या सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत रामपुर सक्तेशगढ़ एवं नुनौटी में खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को जागरूक किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी आशीष कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान बसंती देवी, प्रतिनिधि राहुल सिंह, रोजगार सेवक राजेंद्र प्रसाद, पंचायत सहायक विवेक कुमार, वीरेंद्र कुमार, अंशु सिंह, सूरज, रामविलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें