अहरौरा से चकिया की ओर तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने बृहस्पतिवार की रात खाजगीपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे युवक व अधेड़ को टक्कर मार दिया। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से बाइक लेकर भाग निकला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
चकिया अहरौरा मार्ग पर स्थित खाजगीपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़े होकर राधे (60) पुत्र सुखराम व बलवंत (42) पुत्र प्यारेलाल वर्ष आपस में बात कर रहे। इस दौरान तेज रफ्तार चकिया की ओर जा रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर दोनों लोगों को टक्कर मार दिया। बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया।