फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धि्यांचल व जीआईसी में पर्यटन मंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के पर्यटन, धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी ने शुक्रवार को प्रस्तावित विंध्य कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। शिलान्यास के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अगस्त को जिले में आ रहे हैं। पर्यटन मंत्री ने विंध्याचल एवं राजकीय इंटर कालेज में निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लोकार्पण के बाद तत्काल रोपवे सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री के साथ प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और अन्य अधिकारियों के साथ तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विंध्याचल पक्का घाट, पुराने एवं नए वीआईपी मार्ग, परिक्रमा पथ आदि का निरीक्षण किया और कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहने पाए। कार्य मे तेजी लाते हुए समय से पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के पश्चात पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी ली। विंध्याचल निरीक्षण के बाद पर्यटन मंत्री जीआईसी में जन सभा स्थल की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसभा में आने वाले वीवीआईपी, वीआईपी एवं जनसमुदाय के आने वाले मार्गों पर की जा रही बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, जनसभा मंच सहित अन्य कार्यो का निरीक्षण किया।
पर्यटन मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि हेलीपैड देवरी से विंध्याचल एवं विंध्याचल से जीआईसी से आने वालो मार्गो की बेहतर साफ- सफाई सुनिश्चित कराएं। इसी के साथ रोप-वे काली खोह, अष्टभुजा के आस पास साफ सफाई तथा रोप-वे चलाने वाले कमिर्यों की उपस्थित सुनिश्चित कराएं ताकि लोकार्पण के तत्काल बाद आने वाले यात्रियों/पर्यटकों को इसका लाभ मिल सकें। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष बृज भूषण सिंह, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें