फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र डेरवा स्थित दुलारो माता मंदिर के पुजारी ने सोमवार की देर रात डेरवा गांव के 12 नामजद समेत आठ अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विजयपुर निवासी भोलानाथ पंडा ने विंध्याचल थाना मे सोमवार की देर रात शिकायत करते हुए डेरवा गांव निवासी बलदाऊ सिंह, विनय सिंह, रिशू सिंह, अंकित सिंह, अजय सिंह, रजा सिंह, सूरज सिंह, प्रदीप सिंह, गोलू सिंह, सचिन सिंह, अनिल सिंह, शनि सिंह सहित आठ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया। आरोप लगाया कि मंदिर की सीढ़ी तोड़ने पर दूसरी सीढ़ी बनवाया जा रहा था। जिस पर लाठी-डंडा लेकर गाली देते हुए मारने को दौड़ाया। तहरीर मिलने पर मुकमदा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने बलदाऊ सिंह निवासी ढेबरा को भटेवरा के पास से पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें