मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के गणेशगंज, महुवरिया, मकरी खोह बाजीराव कटरा वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गणेशगंज में तैनात 21 सफाई कर्मचारियों के सापेक्ष दो अनुपस्थित मिले। महुवरिया में 22 के सापेक्ष दो, मकरी खोह में 21 के सापेक्ष दो सफाई कर्मचारी अनुपस्थित थे। गणेशगंज वार्ड नं.
22 के निरीक्षण के दौरान इमरती रोड पर सफाई व्यवस्था खराब पाई गयी। नालियां साफ नहीं मिली। इससे सफाई नायक का एक दिन वेतन रोकने तथा अनुपस्थित कर्मियों का एक दिन का मानदेय काटने का निर्देश अधिशाषी अधिकारी को दिया गया। वार्ड नं-दो महुवरिया के निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी गोकुल व नसीम अनुपस्थित थे। तथा आलू गोदाम के सामने खाली पड़े मैदान में कूड़े का ढेर लगा मिला। जीआईसी के आगे रोड पर काफी गंदगी मिलने पर सफाई नायक का एक दिन का वेतन या मानदेय काटने का निर्देश अधिशाषी अधिकारी को दिया गया। वार्ड नं-31 मकरी खोह के निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मी अख्तर अनुपस्थित मिले। सफाई व्यवस्था ठीक मिली साथ ही सफाई नायक को निर्देशित किया गया कि बाजार वाले स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करायी जाय।
3