फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: 21 नामजद और ढाई सौ अज्ञात पर मुकदमा, सात गिरफ्तार, दुकानदार की हत्या कर भाग रहे हत्यारोपी को भीड़ ने पीटकर मारा डाला था

Thu, 23 Sep 2021 08:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

बुधवार को दुकानदार को एक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह किसी के घर में छिप गया। वहां से भीड़ ने बाहर बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
थाना मड़िहान पुलिस द्वारा हत्या के मामले में गिरफ्तार सात आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ददरा बाजार में बुधवार को हुए दोहरे हत्याकांड में देर रात दोनों पक्ष और मड़िहान पुलिस की तरफ से तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए। इसमें 21 नामजद समेत ढाई सौ से ज्यादा अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को पीट कर मारने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ददरा कस्बा निवासी सत्यम सिंह उर्फ गोलू की बुधवार दोपहर अपनी हार्डवेयर की दुकान पर बैठा था। दो बजे करौंदा निवासी ऋषभ पांडेय उर्फ बैंकू दुकान पर आया और किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच ऋषभ ने अपनी पिस्टल से सत्यम को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - वाराणसी: सपा नेत्री ने साधा निशाना, बोलीं- भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं, महंगाई चरम पर
विज्ञापन


भीड़ ने पीटकर मार डाला
घटना के बाद हाथ में पिस्टल लिए ऋषभ कुछ दूरी पर स्थित डॉ. यशवंत के घर में घुस गया। घर की महिला को एक कमरे में बंद कर खुद रसोई में छिप गया। उधर, घर के बाहर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे खींच कर बाहर निकाला। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चर्चा यह भी है कि पुलिस के कहने पर ही वह बाहर आया था। भीड़ ने ऋषभ को पीट-पीट कर मार डाला।

आरोपी की पिटाई करती भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मृतक ऋषभ के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
मृत ऋषभ के पिता वीरेंद्र कुमार पांडेय की तहरीर पर जेपी पटेल, बच्चा मौर्या, मैलु यादव, जैकी पटेल, जिगर पटेल, राहुल शर्मा, अंकित शर्मा, संजीत पटेल, गुलशन, छोटू हरिजन, सोनू, अमित पटेल, शुभम पटेल, सुभाष सिंह चौखड़ा समेत दो-ढाई सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके पूर्व मृतक सत्यम सिंह के भाई शुभम की तहरीर पर ऋषभ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- यूपी: राज्यसभा सांसद का दावा, 350 सीट जीत कर फिर बनेगी भाजपा की सरकार
 
विज्ञापन

उधर, हेडकांस्टेबल धनंजय राय द्वारा मड़िहान थाने में दी गई। तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया। संतोष हरिजन, डंडू उर्फ प्रदीप यादव, बाबा हरिजन उर्फ आनंद प्रसाद, देवराज यादव, सुरेंद्र यादव, रवि शंकर पटेल, अनुज शर्मा सभी निवासी ददरा को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों का किया गया दाह संस्कार
दोहरे हत्याकांड के दूसरे दिन गुरुवार को ददरा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार की दुकानों के शटर पूरे दिन गिरे रहे। घटना के बाद जिले के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की रात दोनों मृतकों का अलग-अलग घाटों पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना को लेकर अभी भी क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी के जवान लगाए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें