हॉल मार्क का मिर्जापुर के सराफा व्यवसायियों ने इसका स्वागत किया है। लेकिन इसके नियमों में सरलीकरण किए जाने की मांग उठाई है। 28 अगस्त को भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की ओर से सराफा व्यापारियों के साथ हुई बैठक राहत प्रदान करते हुए हाल मार्क की छूट सीमा व हालमार्क लगवाने की सीमा 31 अगस्त से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिए जाने से व्यवसायियों में हर्ष है।
एचयूआईडी नंबर भी अब केवल हाल मार्क सेंटर द्वारा लगाया जाएगा। यह हाल मार्क सेंटर के रिकार्ड में ही रहेगा। एक व्यापारी द्वारा दूसरे व्यापारी को जेवर बेचने पर उसे अपने पोर्टल से दूसरे पोर्टल पर ट्रांसफर नहीं कराना होगा। सरकार की ओर से डायमंड ज्वैलरी 14 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी 18, 20 व 22 कैरेट का दिए गए प्रस्ताव को सराफा व्यवसायियों ने स्वागत योग्य बताया। तथा इसके सरलीकरण पर अपनी बात रखते कहा छोटे व्यापारियों जिनका सालाना कारोबार 40 लाख रुपये के नीचे है उन्हें हाल मार्क लाइसेंस प्रक्रिया से मुक्त रखा जाए।