फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, मची अफरा-तर्फी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतेह चौराहा पर ड्रमंडगंज फीडर की मुख्य लाईन का एचटी तार टूटकर सड़क पर गिर जाने से लोगों में अफरा- तफरी मच गई। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ड्रमंडगंज फीडर का तार काफी दिनों से जर्जर हालत में है। इसके बाद भी जर्जर तार के सहारे ही क्षेत्र में आपूर्ति की जा रही है। जर्जर तार बदलने के लिए कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों के यहां गुहार लगाई। लेकिन आज तक तार बदला नहीं गया। जर्जर तार गिरने से क्षेत्र में कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद विभाग चेत नहीं रहा। श्याम बहादुर सिंह, आशीष कुमार, लल्लन दुबे आदि ग्रामीणों ने जल्द से जल्द तार बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें