फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध स्टैंड से रोडवेज को प्रतिदिन लग रहा एक लाख का घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज परिसर के पास एक-दो नहीं बल्कि तीन अवैध स्टैंड संचालित हो रहे। अवैध स्टैंड से रोडवेज को प्रतिदिन एक लाख का घाटा हो रहा है। अवैध स्टैंड संचालक मनमानी ढंग से वाहनों में सवारियों को बैठाकर ले जाते हैं। इससे हादसे का भी खतरा रहता है। सवारियों से मनमानी वसूली और राजस्व घाटे के बाद भी इनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

हाईकोर्ट का आदेश है कि रोडवेज परिसर के एक किमी के दायरे में किसी भी प्राइवेट वाहन स्टैंड का संचालन नहीं होना चाहिए। हाईकोर्ट का आदेश जारी हुए कई वर्ष बीत गए, पर इसका असर जिले में नहीं दिखाई दिया। रोडवेज परिसर के पास एक-दो नहीं बल्कि तीन वाहन स्टैंड चल रहे है। इसमें आटो, जीप से लेकर बस तक संचालित होता है। तीन अवैध स्टैंड की दूरी रोडवेज परिसर से 200 मीटर भी नहीं होगा। एक ओर मड़िहान, राजगढ़, राबर्ट्सगंज, घोरावल, दूसरी ओर औराई, वाराणसी के लिए बस का संचालन होता है। बनारस रुट पर प्राइवेट स्टैंड पर आठ से 10 बसें है। मड़िहान, राबर्टसगंज रूट पर 50 आटो, 20 जीप, बोलेरो व अन्य वाहन के साथ मिनी बस का भी संचालन होता है। रोडवेज के बेडे़े में 58 निगम और 10 अनुबंधित बसें है। रोडवेज के प्रतिदिन की कमाई आठ लाख के करीब है। वहीं अवैध प्राइवेट स्टैंड की बात करें तो प्रतिदिन एक लाख की कमाई है। ऐसे में रोडवेज को प्रतिदिन एक लाख का घाटा हो रहा है। राजस्व घाटे के बाद भी इन अवैध स्टैंड संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें