फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के धक्के से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। कठवार गांव के पास रविवार की दोपहर सड़क पार कर रही बालिका बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी गोपीनाथ की पुत्री नेहा (12) मां के साथ कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के कठवार गांव स्थित अपने ननिहाल आई थी। रविवार की दोपहर वह ननिहाल में गांव के सामने सड़क पार कर रही थी। तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया। बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देकर चिकित्सक ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित करा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें