फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मां विंध्यवासिनी दरबार सोमवार को सजा रहा। शाम होते ही मंदिर अद्भूत छटा बिखेर रही थी। इस अवसर पर भोर से शुरु हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज से आए श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। हांथो में नारियल, चुनरी व माता का प्रसाद लिए भक्त किसी ने मंदिर गर्भगृह तो किसी ने झांकी से दर्शनकर अभिभूत रहे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर श्रद्धालु अष्टभुजा पहाड़ की ओर पहुंच रहे थे। पहाड़ पर स्थित मां अष्टभुजा देवी के दर्शन कर अधिकांश भक्तों ने त्रिकोण मार्ग की परिक्रमा किया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आस्थाधाम विंध्याचल स्थित कई मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। सजी झांकियों के दर्शन के लिए लोग उमड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें