फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं शुरू, पूरी नहीं मिली किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले में परिषदीय स्कूलों में कक्षा छह से आठ तक की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। मगर अभी बच्चों को पूरी किताबें नहीं मिल पाई हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से आठवीं तक के लिए 19 लाख 92 हजार तीन सौ 44 पुस्तकों का आर्डर किया था। इसमें से अभी 30 फीसदी किताबें बच्चों को नहीं मिली हैं। विभाग का दावा है कि जैसे-जैसे पुस्तकें आ रही हैं, उन्हें ब्लाक संसाधन केंद्रों पर भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लाकों से न्याय पंचायत स्तर से प्रति विद्यालय पुस्तकों का वितरण कराया जा रहा है। विभाग की ओर से शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है कि जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं, उनको उनके घर पर जाकर पुस्तकों का वितरण करें। इस वजह से विद्यालय बंद होने के बाद भी पुस्तकों व अन्य चीजों का वितरण किया जा रहा है। जिसका लाभ बच्चों को मिल रहा है।
जिले में परिषदीय विद्यालयों में वर्तमान की छात्र संख्या लगभग 2.74 लाख है। पिछले सत्र के अनुभव को देखते हुए इस बार कुछ पुरानी पुस्तकों को रख लिया गया था। हालांकि विभाग का दावा है कि अधिकतर पुस्तकें पहुंच चुकी हैं और जो शेष हैं वह भी धीरे-धीरे आ रही हैैं। वहां पर पुरानी पुस्तकों की सहायता ली जा रही है। शिक्षक मोहल्ला पाठशाला भी चला रहे हैं। इससे बच्चों को पुस्तकों की कोई कमी महसूस नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें