फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड के खिलाफ चला अभियान, 300 गाड़ियों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर मिर्जापुर और भदोही में मंगलवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसमें बालू, गिट्टी समेत अन्य खनिज लदे 300 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। टीम में राजस्व, खनिज, परिवहन और पुुलिस की टीम लगी थी।
विज्ञापन

आयुक्त विंध्याचल मंडल ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी मिर्जापुर प्रवीण कुमार लक्षकार और जिलाधिकारी भदोही ने अपने जिले मेें टीम का गठन किया। टीमों ने मंगलवार की भोर से जिले मेें प्रमुख मार्गो से होकर जाने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। मिर्जापुर जिले में प्रथम दल में अपर जिलाधिकारी उदय प्रताप सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विवेक कुमार शुक्ला, दूसरे दल में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विजय प्रकाश सिंह, खनन निरीक्षक आशीष द्विवेदी,सर्वेयर मनोज यादव, यातायात प्रभारी विपिन पांडेय, व भदोही जिले की टीम में उप जिलाधिकारी भदोही चंद्रशेखर, क्षेत्राधिकारी रामलखन, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार, खान अधिकारी भदोही अरविंद कुमार, थाना प्रभारी औराई रहे। टीमों ने ओवरलोड बालूू, गिट्टी व अन्य खनिज सामान लेकर जा रहे 300 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया। इसमें मिर्जापुर की टीम ने 200 से अधिक ट्रकों का चालान किया। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरके वर्मा ने बताया कि आयुक्त और डीएम के निर्देशन में ओवरलोड के खिलाफ चल रहा अभियान जारी है। रात तक और ट्रकों का चालान किया जाएगा। अभी 300 ट्रकों पर कार्रवाई हुई है। इसमें मिर्जापुर की टीम ने 200 से अधिक ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई किया है। ओवरलोड के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें