मिर्जापुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के तत्वावधान में मंगलवार को शिक्षक व कर्मचारियों ने मोटर साइकिल रैली निकाली। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मोटर साइकिल रैली बरियाघाट से शुरू होकर आयुक्त कार्यालय, विकास भवन, रोडवेज तिराहा, सदर तहसील चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर एडीएम नमामि गंगे अमरेंद्र कुमार वर्मा को पत्रक सौंपा गया।
संगठन के प्रधान महासचिव बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि कहा कि सरकार की नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों को मानसिक, आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ दुबे, सुभाष तिवारी, विजय शंकर तिवारी, विनोद सिंह, विनोद तिवारी, प्रशांत मिश्रा, अक्षैयबरनाथ यादव, राजनाथ तिवारी, आलोक तिवारी ने पदोन्नति, परिवार नियोजन प्रोत्साहन भत्ता बहाली, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण जैसे मुद्दों पर विचार प्रकट किया। विद्यालयों में सुविधा विस्तार, विभागीय उत्पीड़न समाप्त करने, शिक्षामित्र व अनुदेशकों का समायोजन की मांग किया गया। बाइक जुलूस में पन्ना लाल यादव, उमाकांत मिश्रा, इंद्रभूषण उपाध्याय, राकेश तिवारी, सुरेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।