फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम पायदान के लोगों का विकास ही अंत्योदय है: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। एकात्म मानववाद और अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर शनिवार को जनपद के सभी 12 विकास खंडों में जन प्रतिनिधियों व जिला प्रशासन की ओर से गरीब कल्याण मेला आयोजित किया गया। मेला में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर अपने-अपने विभाग से संबंधित जानकारियां प्रदान की गईं। विकास खंड छानबे में आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र, नारायनपुर में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि अंतिम पायदान के लोगों का विकास ही अंत्योदय है। सिटी ब्लाक में मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, चुनार में विधायक अनुराग सिंह एवं ब्लाक प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह ने मेला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सिटी विकास खंड में मझवां विधायक ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस दौरान परियोजना निदेशक अनय मिश्र, खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र, प्रोवेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जिगना, छानबे ब्लॉक मुख्यालय पर गरीब कल्याण मेले का शुभारंभ आयुक्त विंध्याचल मंडल योगेश्वर राम मिश्र ने शासन की योजनाओं की जानकारी के साथ ही लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। इस दौरान कमिश्नर व छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने प्रधानमंत्री आवास के पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व चाबी तथा पांच लाभार्थियों को नि:शुल्क उज्ज्वला गैस का वितरण किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी डॉ. रत्नाकर मिश्र, डॉ. डीके मिश्र, डॉ. सुमित, डॉ. ज्योतिर्मय सिंह आदि मौजूद रहे। लालगंज, ब्लाक परिसर में गरीब कल्याण मेले का शुभारंभ विधायक राहुल प्रकाश कोल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी रमाकांत और संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश उपाध्याय ने किया। हलिया, गरीब कल्याण मेला में स्वास्थ्य विभाग के कैंप में चार सौ लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ब्लाक प्रमुख देवी, बीडीओ राकेश कुमार शुक्ल, सहायक एडीओ पंचायत अरुण कुमार मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक जायसवाल मौजूद रहे। पड़री, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विकास खंड पहाड़ी ब्लॉक परिसर में मेला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मझवां विधायक ने कल्याणकारी योजनाओं रि जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी रामदरस चौधरी ने मेले में उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रगट किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख इन्द्रबहादुर पांडेय रहे। इस मौके पर प्रधानसंघ के ब्लॉक अध्यक्ष व्यासजी बिन्द, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार सोनकर, डॉ. आनंद कुमार सिंह, रविकांत द्विवेदी मौजूद रहे।
चुनार, नगर स्थित नरायनपुर ब्लाक में शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व ब्लाक प्रमुख नरायनपुर चन्द्रप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग के स्टाल निरीक्षण के दौरान ही अतिथियों ने पांच महिलाओं की गोद भराई व तीन शिशुओं का अन्नप्रासन कराया। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष चन्द्रहास गुप्ता, अभिलाष राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजगढ़, कृषि मेला की शुरुआत करते हुए ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार एडीओ पंचायत पंकज वर्मा पूर्व जिला मंत्री भाजपा राजेंद्र सिंह दिनेश सिंह वर्मा दिनेश वर्मा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार पांडे प्रधान रविशंकर सिंह आशीष जायसवाल रमेश आदि उपस्थित रहे।
सीखड़: ब्लाक मुख्यालय पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी /एडीओ आई एस बी, के.के.सिंह की देख रेख में गरीब कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय द्वारा किया गया। सात लाभार्थियों को आवास पूर्ण होने पर चाबी प्रदान की गई, तीन समूहों को एक एक लाख का सीसीएल, एक लाभार्थी को एक लाख का क्रेडिट कार्ड और एक लाभार्थी को कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र हेतु अनुदान स्वीकृति पत्र वितरित किया।
जमालपुर:, ब्लाक मुख्यालय पर मेला का उद् घाटन चुनार विधायक अनुराग सिंह ने किया। चुनार विधायक एवं ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने स्टाल का निरीक्षण किया। ब्लाक सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे चुनार विधायक ने सरकार की उपलब्धियों के बारे मे लोगों को जानकारी दी। गरीब कल्याण मेला में 840लोगों को वैक्सीन लगा, 24लोगों को निशुल्क गैस सिलेंडर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें