फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 मिले कोविड संक्रमित, 76 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में पिछले 19 दिनों से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को 37 संक्रमित मिले। अब तक चार बार एक दिन में 50 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। बुधवार को स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक 76 रहीं। जिनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में इस समय एक्टिव केसों की संख्या 226 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 477 हो गई है। 118 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में इस समय एक्टिव केस 226 हैं। सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में बुधवार को 2862 की रिपोर्ट आई है। इसमें 23 संक्रमित मिले। 14 संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। बुधवार को जो संक्रमित मिले हैं उसमें 27 पुरुष और 10 महिलाएं हैं। आठ अन्य जनपद के अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 11 लाख 57 हजार 174 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 55 हजार 880 की रिपोर्ट आई है। 1374 की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले में छह लाख 79 हजार 81 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें