फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वाय से 20 हजार की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। सबेसर गांव के पास उड़ान प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से बुधवार की दोपहर एजेंसी के कर्मचारियों ने पिटाई कर 20 हजार 800 रुपये छीन लिए। मामला थाने पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। देर शाम तक समझौता के लिए वार्ता चल रही थी।
विज्ञापन

उड़ान कंपनी से ऑनलाइन बुकिंग करके व्यापारियों ने बिस्किट बुक कराया था। जिसे लेकर कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय मालवाहक से डिलीवरी करने के लिए कछवां, पाहो, चुनार होते हुए जैसे ही सबेसर गांव के समीप पहुंचा, वाराणसी की कपसेठी बाजार निवासी बिस्किट एजेंसी के कर्मचारियों ने डिलीवरी ब्वॉय की गाड़ी रोककर मारपीट की और 20 हजार 800 रुपये छीन कर फरार हो गए। ड्राइवर लालू प्रसाद यादव ने बताया कि पाहो बाजार से डिलीवरी का पेमेंट लेकर वापस आ रहे थे। डाइवर ने अपनी कंपनी को सूचना दी। इसके बाद थाने आकर सूचना दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आन लाईन सप्लाई करने वाली उड़ान कंपनी द्वारा पारलेजी बिस्किट की सप्लाई किया जा रहा था। जिसको कपसेठी के पारलेजी एजेंसी के कर्मचारियों ने मना किया था कि उनके क्षेत्र में सप्लाई न करे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। समाचार दिए जाने तक दोनों पक्ष थाने पर समझौते के लिए बात कर रहे थे।
युवक को लहूलुहान कर की छिनैती
देवरी स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम युवक की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। उसका मोबाइल और 200 रुपये छीनकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस युवक को अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के देवरी कला गांव निवासी 38 वर्षीय दिनेश को शाम साढ़े छह बजे उसके एक साथी ने फोन कर कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बुलाया। दिनेश वहां पहुंचा तो उसका साथी वहां नहीं था। तभी तीन-चार युवक आए और पत्थर से हमला कर उसकी पिटाई कर दी। हमले से वह लहुलुहान हो गया। बदमाश उसका मोबाइल और 200 रुपये नगदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस घायल को अस्पताल ले गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें