मेरठ एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां खुद को स्टाॅक मार्केट एक्सपर्ट बताकर ठगी करने वाले विनोद धामा को गिरफ्तार किया गया है। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने वाले लोग इन ठगों से सावधान हो जाएं।
मेरठ एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। खुद को स्टाॅक मार्केट एक्सपर्ट बताकर लोगों के साथ ठगी करने वाले विनोद धामा को एसटीएफ ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने वाले लोग इन ठगों से सावधान हो जाएं।
विज्ञापन
बताया गया कि विनोद धामा नाम के इस ठग ने ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी 'कल्पवृक्ष', 'ट्रेडिंग मास्टर' के जरिये 70 करोड़ की ठगी की है। करोड़ों रुपये ग्राहकों के डुबा दिए हैं। मास्ट ट्रेडिंग के नाम पर इसका धंधा शुरू हुआ था। अमेरिका की एक कंपनी में नाैकरी करने के बाद उसने भारत में अपना जाल फैलाना शुरू किया। धामा के खिलाफ यूपी समेत राजस्थान और हैदराबाद में भी मुकदमे दर्ज हैं।