फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: युवक ने पाकिस्तानी झंडे लगी कारों का वीडियो किया पोस्ट, हिंदू संगठनों में रोष, हंगामा

Mon, 09 Sep 2024 11:01 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में गांव निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के झंडे लहराती हुई कारों के वीडियो पोस्ट कर दिए। इसे लेकर हिंदू संगठन के लोगों में रोष फैल गया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना में इंस्टाग्राम पर क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक के पाकिस्तान के झंडे लहराती हुई कारों के वीडियो पोस्ट करने पर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने युवक पर देश विरोधी होने का आरोप लगा कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने धरने पर बैठने की भी चेतावनी दी। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा। 

विज्ञापन


सरधना थाना पहुंचे बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज बजरंगी ने बताया कि सोशल मीडिया पर क्षेत्र के गांव का रहने वाला एक युवक कुछ लग्जरी कारों पर पाकिस्तान के झंडे लगी वीडियो पोस्ट व वायरल कर रहा है।

ये वीडियो किसी अन्य देश का प्रतीत हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और कहा कि वे कार्रवाई होने तक थाने में धरना देंगे। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओें ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो के स्क्रीनशॉट आदि भी पुलिस को दी। थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी से पता लगाया कि क्षेत्र के गांव मेहरमति गणेशपुर निवासी एक युवक ने वीडियो पोस्ट की है। जल्द जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें