फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Topper Siddharth Interview: पीसीएस टॉपर सिद्धार्थ की जुबानी, सफलता की कहानी, बोर्ड परीक्षा पर दिया ये संदेश

Thu, 25 Jan 2024 11:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

UPPCS Result 2023 : यूपीपीसीएस परीक्षा में यूपी टॉप करने वाले सिद्धार्थ गुप्ता ने अमर उजाला से खास बातचीत में अपनी सफलता का राज बताया। साथ ही उन्होंने यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षा को लेकर युवाओं को ये संदेश दिया है।
विज्ञापन
यूपीपीसीएस टॉपर सिद्धार्थ गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस-2023 की परीक्षा में यूपी टॉपर सिद्धार्थ गुप्ता पढ़ाई के लिए कस्बे से निकलकर बड़े शहर में पहुंचे। जहां उन्होंने खुद को परिस्थितियों के अनुकूल ढाला और सफलता के उस मुकाम को छुआ, जो उनका और उनके पिता का सपना था।

विज्ञापन


उन्होंने कठियानाइयों को कभी हावी नहीं होने दिया। आगामी यूपी बोर्ड और सीबीएसई परीक्षा को लेकर उन्होंने युवाओं को सलाह दी की परीक्षा में बेस्ट दें, लेकिन इसे इतना गंभीरता से न लें कि यह जिंदगी से बड़ा हो जाए। पेश है उनसे बातचीत के कुछ अंश।

सवाल : किन परिस्थितियों में आपने पढ़ाई पूरी की और आगे की पढ़ाई के लिए क्या मुश्किलें सामने आईं?
जवाब : नगर के दून वैली पब्लिक स्कूल से इंटर करने के बाद मैं आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चला गया। बड़े शहरों का कल्चर यहां से अलग था। मैं छोटे कस्बे से गया तो खुद को उस माहौल में रमने के लिए थोड़ा वक्त लगा, लेकिन उन्होंने उन परिस्थितियों के अनुकूल खुद को ढाल लिया। क्योंकि जिस माहौल से मैं निकल कर गया, उसमें आस पड़ोस के लोग भी हालचाल जान लेते हैं। जब मैंने तैयारी शुरू की तो वहां भी मैंने बहुत से असफल लोगों को देखा है। पांच साल में मैंने यह पद प्राप्त किया है। मेरे लिए यह मुश्किल भरा था।

सवाल : नायब तहसीलदार बनने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए समय कैसे निकाला और यह कितना कठिन रहा?
जवाब :
नायब तहसीलदार की ज्वाइनिंग होते ही मुझे ट्रेनिंग पर भेज दिया गया था। वहां पर भरपूर समय मुझे मिल जाता था। जिसमें मैंने पीसीएस के लिए तैयारी की। जब मेरी तैनाती हुई उसमें जितना भी समय मुझे मिलता था, मैं उसका बेहतर उपयोग करता था। समय का सही उपयोग करना बेहद जरूरी होता है।

सवाल : इस मुकाम को छूने की प्रेरणा कहां से मिली?
जवाब :
बचपन से ही मेरा सपना था कि मुझे सिविल सेवा में जाना है। जिसके लिए मैंने मेहनत से पढ़ाई की। दिल्ली जाने पर मेरे जितने भी साथी थे, उन्होंने मुझे सहयोग और हौसला दिया।

यह भी पढ़ें: UPPCS Result: ये है टॉपर सिद्धार्थ की सफलता का राज, पिता का सपना किया पूरा, अब IAS बनने की ख्वाहिश

सवाल : पूरे प्रदेश में आपका और आपकी वजह से देवबंद का नाम रोशन हो रहा है। इसके लिए क्या कहेंगे?
जवाब : मैं देश और प्रदेश में अपने शहर का नाम रोशन करने का कारण बना, इसके लिए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें: UPPCS Result: देवबंद के सिद्धार्थ बने टॉपर, खुशी से झूमे परिजन, व्यापारी के बेटे ने रोशन किया जिले का नाम
विज्ञापन

सवाल : यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षा आने वाली हैं। ऐसे में युवाओं के लिए आपका क्या संदेश है?
जवाब: सीबीएसई और यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों को मैं यही कहना चाहूंगा कि आप परीक्षा में बेस्ट दें, लेकिन इन परीक्षा को इतना गंभीरता से न लें कि यह जिंदगी से बड़ा हो जाए। तनाव लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अच्छे से पढ़ें और अच्छे नंबर लाएं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें