फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर लगा ये गंभीर आरोप, पीड़ित ने बताया जान का खतरा, मुख्यमंत्री से की शिकायत

Wed, 26 Aug 2020 12:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सत्ताधारी नेता सरकार की छवि लगातार धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। कहीं विधायकों पर आरोप लग रहे हैं तो भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष की प्रिंटिंग प्रेस और गोदाम से एनसीईआरटी की नकली किताबें पकड़ी जा चुकी हैं। विवादों की इस कड़ी में अब भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा और उनके भाई पर फैक्टरी पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। जिला प्रशासन ने भी जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर डी ब्लॉक निवासी व्यापारी प्रदीप सिंघल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा अपने भाई उमेश अग्रवाल के साथ मिलकर फैक्टरी पर कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार रिठानी दिल्ली रोड स्थित उनकी फैक्टरी साल 1998 में किराए पर ली थी। हमने फैक्टरी खाली कराने के लिए कहा तो विनीत और उमेश शारदा ने फैक्टरी खाली करने से मना कर दिया। साल 2009 में भी संघ के एक पदाधिकारी के समक्ष यह समझौता हुआ था कि विनीत और उमेश फैक्टरी की आधी जगह उसी समय खाली करेंगे और आधे भाग को साल 2013 तक खाली करके देंगे। आधी जगह का किराया भी 20 हजार रुपये महीने देना होगा। लेकिन अब दोनों भाई फैक्टरी खाली नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पहले राम-राम... फिर ऐसे दिया वारदात को अंजाम, खुल गया भाजपा नेता की हत्या का असली राज
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार पिछले 10 माह से फैक्टरी का किराया भी नहीं दिया है। जबकि विनीत शारदा की अपनी फैक्टरी भी तैयार हो चुकी है। 15 जुलाई को विनीत शारदा से किराया मांगा तो उन्होंने किराया देने और फैक्टरी खाली करने से मना कर दिया। साथ ही मुझे जेल भिजवाने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि विनीत शारदा सत्ता में रहते हुए लगातार धमका रहे हैं और जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने भाजपा नेता शारदा से जान का खतरा भी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


दे रहा हूं लगातार किराया 
इस पूरे मामले पर विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रदीप सिंघल और हमारे बीच किराये का एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन इसमें कोई समय सीमा नहीं थी। प्रदीप सिंघल का किराया जमा न कराने का आरोप पूरी तरह गलत है, वह ऑनलाइन किराया जमा करा रहे हैं। प्रशासन इसकी जांच कर सकता है। मैं जांच में पूरा सहयोग करूंगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें