मेरठ में ज्वेलर्स की दुकान में आग लगी।
- फोटो : amar ujala
मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र की नील गली में एक दुकान में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। आग लगने से वहां हड़कंप मच गया। वहीं आनन-फानन में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार नील गली में जिस दुकान में यह आग लगी है, उसमें जेवरात गलाई का काम होता है। इसके लिए तेजाब और गैस प्रयोग में लाई जाती है। दोपहर में दुकान का एक कर्मचारी काम कर रहा था, इसी दौरान गैस लीक हो गई और आग लग गई। फिलहाल दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। देहलीगेट थाने की पुलिस भी मौके पर है।
बताया गया कि इस हादसे में दो कर्मचारी झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। झज्जर वली गली, निकट मेनका सिनेमा निवासी नजीमुल की नील की गली में दुकान है, जहां सोना गलाई का काम भी होता है। शुक्रवार दोपहर दो कारीगर अजीमुल व शिवका काम कर रहे थे। तभी एयर कंडीशनर की वायरिंग में शार्ट हो गया। वहीं सिलेंडर ने आग पकड़ी तो कारीगरों में भगदड़ मच गई। सामान बचाने के चक्कर में दोनों मामूली रूप से झुलस गए। इस दौरान पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ी सकरी गलियों से होते हुए कांप्लेक्स पहुंची। इसके बाद टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू लिया। सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र सिंह व सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया भी मौके पहुंचे। आग बुझने के बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली। वहीं पुलिस, प्रशासन व दमकल की तत्परता को क्षेत्रीय व्यापारियों ने सराहा और उनको सराहना पत्र भी दिया।