फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला से दुष्कर्म, पति ने तलाक देकर घर से निकाला और...

Fri, 02 Jul 2021 10:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यही नहीं पति ने तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
सरधना पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कैराना शामली निवासी अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, उसका निकाह 24 मई को गांव बराला, कैराना थाना शामली निवासी शाहरुख से हुआ था। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। इसके चलते ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। निकाह के एक माह के भीतर ही उसके ससुर व चचिया ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

22 जून को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। उसने मायके आकर घटना की जानकारी दी। 25 जून को ससुराल वाले उसके घर पहुंचे और दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। इसको लेकर मामला बिगड़ गया। इस पर पति शाहरुख ने तीन तलाक देते हुए ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति शाहरुख, ससुर पप्पू, चचिया ससुर फुरकान, ननद सानिया व सोनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें