मेरठ में दिल्ली हाईवे पर एक पिकअप गाड़ी ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत हो गई। उधर, परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गांव दायमपुर के पास पिकअप गाड़ी ने एक साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। वहीं हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से भाग गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
बताया गया कि गोलाबढ़ निवासी बाबूराम साइकिल से जा रहा था इसी दौरान गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज मारी कि वह कई फीट ऊपर उछलने के बाद सड़क पर जा गिरा। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।
इसके बाद स्थानीय लोग घायल को कंकरखेड़ा के एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।