फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नाले में गिरकर युवक की मौत, जेसीबी मंगवाकर कराई तलाश, दो घंटे बाद मिली लाश

Sat, 20 Nov 2021 01:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में एक युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। इसके बाद नाले में जेसीबी से युवक की तलाश की गई। वहीं दो घंटे बाद युवक का शव नाले से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
युवक की नाले में गिरकर मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में श्यामनगर निवासी चांद (32) पुत्र अकबर की ब्रह्मपुरी में ओडियन सिनेमा हाल के बाहर नाले में गिरकर मौत हो गई है। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। जेसीबी से तलाश कराई गई, दो घंटे बाद शव बरामद हुआ। जिसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

विज्ञापन


ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसरार, ओडियन नाले की पुलिया पर चांद बैठा हुआ था। इसी दौरान चांद नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नगर निगम टीम को जानकारी दी। जेसीबी से दो घंटे तक तलाश करते रहे, लेकिन शव का पता नहीं चल सका था। हालांकि काफी मशक्कत के बाद शव को पुलिस ने बरामद करते हुए परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की लापरवाही का आरोप लगाया
घटना के बाद लोगों ने नगर निगम टीम का घेराव भी कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि नाले खुले पड़े हुए हैं। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम लापरवाही बरत रहा है। नगर निगम टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग ब्रह्मपुरी पुलिस से भी की है।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें