उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल गर्म है, तो ऐसे में कलाकार भी पीछे नहीं हैं। नेहा राठौर ने यूपी में का बा... सुनाकर खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। इसके बाद भाजपा सांसद व भोजपुरी गायक रवि किशन ने कटाक्ष करते हुए यूपी में सब बा... सुनाया। लेकिन ये सिलसिला अभी थमा नहीं है, अब मेरठ की कवयित्री बहू अनामिका अम्बर भी कलाकारों की इस जंग में कूद पड़ी हैं।
उन्होंने यूपी में का बा... और सब बा... के बाद यूपी में बाबा... गीत सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है। अनामिका के सदर निवासी पति सौरभ जैन सुमन ने पत्नी के गीत की तारीफ की है।
उन्होंने कहा कि सभी कलाकार हैं जो गीत के जरिए लोगों की बात जनता तक पहुंचा रहे हैं। ये जिन्ना, पाकिस्तान और नेताओं द्वारा बोली जा रही भाषा से तो बहुत अच्छा है। अनामिका ने यूपी की जनता की दिल की बात गीत द्वारा जाहिर की है।
यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन
अनामिका गाती हैं, 'गोरखपुर के जो संन्यासी, मन में ले के मथुरा-काशी जबसे लखनऊ में जा बैठे, यूपी भर की मिटी उदासी, राजमहल को मंदिर कर दो, जब जनता को मिले बुलावा, काय कैं यूपी में बाबा हैं, यूपी में बाबा...।' कवियित्री और गायिका अनामिका बुंदेलखंड के ललितपुर की रहने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस
बताया गया कि वह अपने गीत खुद लिखती और गाती हैं। अनामिका देश-विदेश के कई मंचों पर कविता पाठ कर चुकी हैं। उनके पति मेरठ के रहने वाले सौरभ सुमन भी कवि हैं। वह भी विभिन्न मंचों पर कविता पाठ करते रहते हैं।